'वॉचमैन' कहे जाने पर भड़के निहलानी..आईफा को भेजा नोटिस

By Shweta

सेंसर बोर्ड के चीफ पहलाज निहलानी हमेशा किसी ना किसी वजह से विवादों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। दरअसल आईफा 2017 में रितेश देशमुख और मनीष पॉल शो को होस्ट कर रहे थे और इस दौरान पहलाज निहलानी की तस्वीर दिखाकर उन्हें वॉचमैन कहा गया।

ये मजाक पहलाज निहलानी को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी और उन्होंने आईफा के आयोजकों को 5 पेज का नोटिस भेजा है। इसके साथ ही नोटिस में इस बात की भी शिकायत की गई है कि साल 2016 में भी एक एक्ट के दौरान फरहान अख्तर और शाहिद कपूर ने निहलानी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। नोटिस में निहलानी ने आयोजकों से मांफी मांगने और फिर से ऐसी गलती न करने के लिए कहा है।

pahlaj-nihalani-slaps-defamation-case-on-iifa-organizers

निहलानी एक अखबार को दिए इंटरव्यू में ये भी कहा है कि "मुझे अच्छे से पता है कि मुझे कब हंसना और कब नहीं हंसना है। मुझे ये भी पता है कि कब लोगों को रुलाना है।" आपको बता दें कि पहलाज निहलानी सीबीएफसी चीफ पहले भी कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं।

फिलहाल निहलानी के नोटिस पर आईफा के आयोजक कैसे रिएक्ट करते हैं ये देखने वाली बात होगी। क्या वो निहालनी से माफी मांगकर बात खत्म करेंगे या फिर बात आगे बढ़ाएंगे।वैसे निहलानी का ये मानना है ये उनकी नहीं उनके पद की बेइज्जती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X