राजस्थान में पद्मावती बैन करने पर सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने लगाई फटकार
राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को राजस्थान में बैन कर दिया है। इसके बाद गुजरात ने भी फिल्म को बैन कर दिया गया। फिल्म रिलीज करने और सुरक्षा देने की जगह ऑनर्स फिल्म को रिलीज करने से मना कर रहे हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि वसुंधरा राजे ने राजपूतों का वोट बैंक बचाने के लिए फिल्म रिलीज नहीं होने दिया। हालांकि फिल्म को सेंसर बोर्ड A सर्टिफिकेट के साथ पास कर चुकी है लेकिन फिल्म के साथ राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म के बैन होने से जहां बॉलीवुड शॉक्ड है।

वहीं सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि "लोग लोकतंत्र की बातें करते हैं। क्या ये लोकतंत्र है?अगर कोई राज्य अपने यहां फिल्मों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा तो वो सरकार राज्य कैसे चलाएगी।" पहलाज निहलानी का मानना है कि अगर किसी फिल्म को सीबीएफसी पास करती है तो फिल्म पर बैन लगाने का कोई औचित्य नहीं है।"
आपको बता दें कि फिल्म पहले एक दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन हर तरफ विद्रोह देखकर फिल्म की रिलीज डेट आगे कर दी गई और अब फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और अक्षय कुमार की पैडमैन के साथ क्लैश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











