गोविंदा की 'रंगीला राजा' सुपरफ्लॉप- निर्देशक ने कहा, मैं गोविंदा के साथ फिर फिल्म बनाउंगा

गोविंदा की हालिया फिल्म रंगीला राजा कब आई और कब गई लोगों को पता भी नहीं चला। बता दें, फिल्म को गिनती के स्क्रीन मिले हैं। जाहिर है फिल्म को लेकर मिली प्रतिक्रिया से निर्देशक काफी खफा हैं। अपनी फिल्म पर बात करते हुए निर्देशक पहलाज निहलानी के कहा, इस फिल्म को इंडस्ट्री को ग्लैमरस माफिया चला रहे हैं। यहां मेरे और गोविंदा के सबसे ज्यादा दुश्मन भरे हुए हैं। उन्हीं की वजह से मेरी फिल्म को थियेटर्स नहीं मिले।

उन्होंने कहा, मेरे सेंसर बोर्ड में काम करने के तरीके को मिले लगातार मुझे टार्गेट किया जा रहा है। और अब मेरी वजह से मेरी फिल्म के हीरो गोविंदा को भी टार्गेट किया जा रहा है। आज इंडस्ट्री में मेरे और गोविंदा के सबसे ज्यादा दुश्मन हैं।

Pahlaj Nihalani

फिल्म को थियेटर ना मिलने की बात पर निहलानी ने कहा, बिहार और झारखांड जैसे राज्यों में गोविंदा की फिल्में बेशुमार चलती है। लेकिन पटना या रांची में एक भी थियेटर ने रंगीला राजा नहीं चलाई.. क्यों? क्योंकि मेरी फिल्म बुरी है? या थियेटर्स में भी एक ही क्वालिटी की फिल्में रिलीज होती हैं? किसने फैसला लिया कि मेरी फिल्म उस स्तर की नहीं है? वो समीक्षक जिन्हें मैंने प्रेस शो में अपनी फिल्म नहीं दिखाई और मुझे टार्गेट कर रहे हैं।

रंगीला राजा पर बात करते हुए निर्देशक ने आगे कहा, मुझे पता है कि कौन लोग मुझे और गोविंदा को खत्म करना चाहते हैं। वो सभी एक साथ बैठते हैं, खाते हैं, सोते हैं और फिल्में बनाते हैं। मेरे जैसे सोलो प्रोड्यूसर को सभी इंडस्ट्री से बाहर धकेलना चाहते हैं।

लेकिन मैं यहीं का हूं और यहीं रहूंगा। मैं गोविंदा के साथ फिर से फिल्म बनाउंगा और सबको दिखाउंगा कि गोविंदा आज भी ए-लिस्ट स्टार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X