#DoTookBaat: अक्षय कुमार लोगों को हीरो क्यों लगता है पता नहीं!
हाल ही में प्रसारण मंत्रालय ने कंडोम एड्स पर दिन में बैन लगा दिया है और अब पुराने सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी इस बात पर टूट पड़े हैं और निशाना साधा है सीधा अक्षय कुमार पर।
दरअसल, हाल ही में स्मृति ईरानी के आदेश पर टीवी पर कंडोम एड 10 बजे रात के बाद दिखाने के आदेश दिए। इस पर पहलाज निहलानी ने कहा कि लोग कंडोम से नहीं पान मसाला से मरते हैं।

अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए पहलाज निहलानी ने कहा कि अक्षय पान मसाला का एड करता है वो भी तब जब पूरा देश उसे अपना हीरो मानता है।
वहीं कंडोम का एड बैन करने से कुछ नहीं होगा। कंडोम से लोग मर नहीं रहे हैं, पान मसाला खाने से मर रहे हैं। पान मसाला और मादक पदार्थों का एड तो कानूनन भी मना है। लेकिन फिर भी ये एक्टर्स धड़ल्ले से ये सब धांधली कर रहे हैं।
पहलाज ने सवाल उठाया कि क्या देश का हीरो ऐसा होता है। वैसे हम पहलाज निहलानी को याद दिलाते हैं वो 10 कारण जिनकी वजह से देश अक्षय को अपना हीरो मान रहा है -


Click it and Unblock the Notifications
