'सुबह डाइट फूड और रात में ड्रग्स..' एक्टर्स पर बुरी तरह भड़के पहलाज निहलानी, फिजूल की मागों पर लगाई लताड़!

Pahlaj Nihlani slams Actor's demands- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की लागत इस वक्त नई बहस बनकर सामने आई है। अगर किसी फिल्म को कोई मेकर बनाता है तो स्टार्स की लागत उसके लिए सबसे बड़ी सिरदर्द बनती है।
फिल्म की फीस के अलावा सितारे अपने हेयरस्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और फिटनेस ट्रेनर के लिए भी पैसे मांगते हैं। अब इसको लेकर CBFC (सेंसर बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफिकेशन) के पूर्व प्रमुख और निर्माता पहलाज निहलानी ने खुलकर बात की है।
उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको दंग करने के लिए काफी है। इस दौरान वो लर्निंग फ्रॉम द लीजेंड पॉडकास्ट पर थे और कई तरह की बातें काफी खुलकर कहीं हैं।
रात में ड्रग्स चाहिए और सुबह डाइट फूड
पहलाज निहलानी बुरी तरह से भड़के हुए थे और सितारों की पोल खोलते हुए नजर आए। उनका कहना है, पहले जो काम एक इंसान करता था वो काम अब 10 लोग कर रहे हैं। पहले एक ही वैनिटी होती थी और एक्टर्स 6 वैनिटी मांगते हैं। एक एक्सरसाइज के लिए, एक किचन के लिए और एक बैठक के लिए। ऐसा करने से पहले एक्टर्स को शर्म आनी चाहिए। पहले क्या होता था कि सिर्फ मेकअप मैन स्टार्स के साथ जाता था लेकिन अब उनको एक हेयरड्रेसर चाहिए। इसके अलावा एक इंसान और चाहिए जो कि मिरर पकड़कर उनके सामने खड़ा रहे। ऐसा करने पर करीब 1.5 लाख रुपये का बिल देते हैं। अस्सी अस्सी हजार का मेकअप चाहिए। पहले स्टार्स खुद ही घर का बना खाना लाते थे, लेकिन अब उनको डाइट वाला खाना चाहिए। उन्हें रात में ड्रग्स चाहिए और सुबह डाइट फूड।"
पहलाज निहलानी इस तरह से भड़के हैं और उनका ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। देखने वाली बात होगी कि कौन सा अभिनेता उनको जवाब देता है। पहलाज एक मशहूर फिल्ममेकर रहे हैं और कई शानदार फिल्में बनाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











