Pahalgam Terror Attack: फवाद खान की अबीर गुलाल को बायकॉट करने की मांग, एक्टर पर फूटा लोगों का गुस्सा

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हर एक का दिल दहला दिया है। बता दें कि इस घटना में 16 लोगों की जान गई है। हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने हिंदी पर्यटकों से उनकी पहचान पूछकर उनपर गोलियों की बरसात कर दी। इस हादसे की खबर ने हर एक का दिल झकझोर दिया है। बता दें कि इस घटना को लेकर तमाम सितारों ने दुख जताया है। वहीं इस घटना की तस्वीरें देखने के बाद देशभर के लोगों में गुस्सा भर गया है।
लोगों ने की फवाद खान की फिल्म को बायकॉट करावाने की मांग
बता दें कि यह मामला अब बढ़ता नजर आ रहा है लोगों ने अब वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और फवाद खान (Fawad Khan) की आने वाली फिल्म को लेकर भी भड़ास निकाली है। इतना ही नहीं लोगों की डिमांड है कि उनकी इस फिल्म को बायकॉट कर देना चाहिए। वैसे फिल्में तो कई रिलीज होने को तैयार है, लेकिन लोग फवाद खान को लेकर इतना नाराज क्यों हैं। आपको बता दें कि फिल्म अबीर गुलाल में फवाद खान लीड रोल में हैं और फवाद खान एक पाकिस्तानी एक्टर हैं। वहीं पगलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद अब लोगों ने इस फिल्म को बायकॉट करवाने की ठान ली है।
3 Hour Back We Had A Terrible Attack From Terrorist.
— Garv Jain 🇮🇳 (@GarvModi70) April 22, 2025
Indian Filmfare Is Busy In Promoting #Fawadkhan Fuck*ng Movie #AbirGulaal
Has These Bigots Comple Lost Their Mind?
Our People, Solider Are Dying In Cross Border Attacks And This MF Want Pakistani Actor In Country. #palgham pic.twitter.com/a5WcOE5dtB
Still in favor of Pakistani actors in Indian cinema? Are we still going to allow movies like Abir Gulaal to be made in India with Pakistani actors? #PahalgamTerrorAttack #Kashmir #Pahalgam
— Avi Nash (@avinashpattnaik) April 23, 2025
सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाला गुस्सा
बता दें कि इस हादसे के बाद लोगों का जमकर आक्रोश देखने मिल रहा है। ट्विटर (X) पर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- '3 घंटे पहले हम पर आतंकवादियों ने भयानक हमला किया था। भारतीय फिल्मफेयर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल के प्रमोशन में बिजी हैं। क्या इन कट्टरपंथियों ने अपना दिमाग खो दिया है। हमारे लोग सीमा पार हमलों में मर रहे हैं। और यह एमएफ देश में पाकिस्तानी अभिनेता चाहता है।' इतना ही नहीं वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'अभी भी भारत में पाकिस्तानी कालाकार के पक्ष में और कब तक ? क्या हम अब भी भारत में पाकिस्तानी कालाकारों के साथ अबीर गुलाल जैसी फिल्में बनाने की इजाजत देंगे ?'


Click it and Unblock the Notifications