पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के आखिरी वीडियो को देख छलके लोगों के आंसू, बोले-जिंदा होता तो..

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने सभी का दिल झकझोर दिया है। बता दें की आतंकियों ने कई निर्दोष लोगों की जान ले ली। कश्मीर कई नए नवेले शादी शुदा जोड़े अपने हनीमून पर गए थे, लेकिन ये उम्मीद किसी ने नहीं की थी कि आखिर ये लौटकर सिर्फ बेजान शरीर आएगा।

बता दें कि इस हमले का शिकार हरियाणा के नेवीलेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी बने थे। विनय नरवाल के हमले के बाद की तस्वीरें भी वायरल हुईं साथ ही में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। विनय की पत्नी हिमांशी यह दावा कर रही हैं कि यह उनका आखिरी वीडियो है।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आखिरी वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादीशुदा कपल बहुत ही खुश नजर आ रहा है। दोनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों में एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच का बॉन्ड भी काफी अच्छा दिख रहा है। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अगर जिंदा होता तो कहानी कुछ और होती। वहीं दूसरे ने लिखा-किसी ने नहीं सोचा होगा कि इतना दिल दहला देने वाला हादसा होगा।

एक हफ्ते पहले ही हुई थी शादी
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को आतंकियों ने विनय नरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं 23 अप्रैल को उनकी बहन सृष्टि ने मुखाग्नि दे अंतिम संस्कार किया था। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल 3 साल पहले ही नेवी में भर्ती हुए थे। विनय और हिमांशी की 16 अप्रैल को गुरुग्राम में शादी हुई थी और 7 दिनों बाद ही यह हादसा हो गया। बता दें कि विनय की पत्नी हिमांशी गुरुग्राम की ही रहने वाली हैं। वह PHD की पढ़ाई कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X