पगलैट TRAILER: सान्या मल्होत्रा समेत जबरदस्त कलाकारों से सजी फिल्म, शानदार ट्रेलर ने जीता दिल
सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'पगलैट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। और कोई दो राय नहीं कि यह ट्रेलर काफी जबरदस्त है। फिल्म के स्टारकास्ट से लेकर इसका विषय काफी प्रभावी लग रहा है। लिहाजा, अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 'पगलैट' का निर्देशन किया उमेश बिष्ट ने, जबकि निर्माता हैं शोभा कपूर और एकता कपूर।
फिल्म में सान्या मल्होत्रा के साथ आशुतोष राणा, शीबा चड्डा, सयानी गुप्ता, रघुबीर यादव, राजेश तैलांग, शारिब हाशमी जैसे दमदार कलाकार दिख रहे हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 26 मार्च 2021 को रिलीज होने वाली है। खास बात है कि इसी दिन परिणीति चोपड़ा की 'साइना' और राणा दग्गुबाती की 'हाथी मेरे साथी' भी आने वाली है।

'पगलैट' एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसका पति शादी के कुछ समय ही भगवान को प्यारा हो जाता है। ऐसे में वह अपनी जिंदगी की प्राथमिकताओं को देखते हुए कुछ बड़े फैसले लेती है। मिडिल क्लास परिवार की कहानी भावुकता और हंसी मजाक से भरपूर दिख रहा है।
ट्रेलर में डायलॉग्स भी काफी दमदार हैं, जैसे कि, एक दृश्य में संध्या (सान्या मल्होत्रा) कहती है- "अगर हम अपने फैसले खुद नहीं लेंगे ना, तो दूसरे ले लेंगे".. वहीं एक अन्य सीन वो कहती है- "जब लड़की लोग को अक्ल आती है, तो सब उन्हें पगलैट ही बुलाते हैं.."


Click it and Unblock the Notifications











