पागलपंती के एक्शन शूट के दौरान बुरी तरह घायल हुए जॉन अब्राहम- इतने दिन नहीं होगी शूटिंग
अभिनेता जॉन अब्राहम इस समय फिल्म पागलपंती में बिजी हैं लेकिन अचानक उनको शूटिंग रोकनी पड़ गई है। दरअसल एक एक्शन सीन के दौरान जॉन अब्राहम बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उनकी बांह में चोट आई है। ये एक्शन सीन एक ट्रक से फिल्माया जा रहा था। इसके बाद डॉक्टर ने उनको 20 दिन के लिए आराम करने को कहा है। बता दें कि जॉन अब्राहम उन सितारों में से हैं जो कि काफी दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं।
इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और इसमें उनके अलावा अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, इलियाना डी क्रूज और कृति खरबंदा भी नजर आने वाली है।

हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ जब किसी एक्टर को शूटिंग के समय चोट लगी हुई। लगभग हर बड़ा स्टार कभी ना कभी चोटिल जरूर हुआ है। आइए देखते हैं एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications