गायिका बनने की राह पर पद्मिनी कोल्हापुरी
बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी अभिनय से दूर जाने के बाद गायिका बनने पर ध्यान दे रही है, वह अपने पिता से संगीत की शिक्षा भी ले रही हैं।
पद्मिनी ने कहा, "मैं अपने पिता से गायन सीख रही हूं। दरअसल मैं उस परिवार से हूं जहां संगीत का बोलबाला है। मेरे पिता गायक हैं। मेरा मानना है कि संगीत की शिक्षा प्राप्त करने में उम्र बाधा नहीं बनती है।"
उल्लेखनीय है कि 43 वर्षीया पद्मिनी फिल्म 'मेरा बचपन' से बॉलीवुड में फिर से कदम रखने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











