17 साल में पद्मिनी कोल्हापुरी ने निभाया मां का रोल; अक्षय - सलमान से छोटी हैं उनकी ऑन स्क्रीन मम्मी
9 मई को लोग मदर्स डे मना रहे हैं और इस मौके पर हर कोई मां बनने के एहसास को याद कर रहा है चाहे वो असल ज़िंदगी में हो या फिर स्क्रीन पर। मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने भी कुछ इंटरव्यू में अपने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि वो स्क्रीन पर 17 साल की उम्र में ही मां बन चुकी थीं।
उन्होंने 17 - 18 साल की उम्र में मां के कई किरदार निभाए। भले ही उनके ऑन स्क्रीन बच्चे उम्र में छोटे ही थे लेकिन फिर भी उस दौरान उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि ममता का एहसास क्या होता है।

पद्मिनी कोल्हापुरी ने पहली बार स्क्रीन पर एक बड़े बेटे की मां की भूमिका निभाई शाहिद कपूर की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में। गौरतलब है कि पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा ने हाल ही में करीम मोरानी की बेटी शज़ा मोरानी से शादी की है।
वैसे ये तो रही पद्मिनी कोल्हापुरी की बात। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी माएं हैं जो या तो अपने बेटे से उम्र में छोटी रही हैं या फिर केवल थोड़ी ही बड़ी। कई हीरोइनों ने तो ऐसे प्रस्ताव ठुकराए भी हैं। जैसे कि स्वरा भास्कर को ज़ीरो में शाहरूख खान की मां का किरदार ऑफर हुआ था।
वहीं एक बार किसी शो में मज़ाक करते हुए सलमान खान ने जुही चावला से कहा था कि अब तो तुम्हें केवल मेरी मां का रोल मिलेगा। आईए आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड की ऐसी मां से जो अपने बेटों से कम उम्र की थीं या फिर 2 - 4 साल बड़ी -

भारत
सलमान खान की भारत में एक 54 साल के सलमान खान की मां बनी थीं 44 साल की सोनाली कुलकर्णी। इतना ही नहीं, फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ की उम्र खुद 35 वर्ष है।

ज़ीरो
ज़ीरो में शाहरूख खान की मां के किरदार में थीं अभिनेत्री शीबा चड्ढा। शीबा की उम्र है 46 साल और शाहरूख खान की उम्र थी 53 साल।

यादें
ऋतिक रोशन ने जब यादें की थीं तब उनकी उम्र थी 27 साल और उनकी मां का किरदार निभाने वाली सुप्रिया कार्णिक केवल 26 साल की थीं।

मदर इंडिया
मदर इंडिया करते वक्त नरगिस केवल 28 साल की थीं। फिल्म में उनके बेटे बने सुनील दत्त भी 28 साल के थे। दिलचस्प ये था कि बाद में सुनील दत्त और नरगिस ने शादी कर ली थी।

अग्निपथ
अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ में रोहिनी हत्तंगिड़ी ने उनकी मां का किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन की पैदाईश है 1942 की और रोहिनी हत्तंगिड़ी ने 1951 में जन्म लिया है। उम्र में वो अमिताभ बच्चन से 11 साल छोटी हैं।

शेफाली शाह - अक्षय कुमार
विपुल शाह की फिल्म वक्त में उनकी पत्नी शेफाली शाह ने अक्षय कुमार की मां का रोल निभाया था। शेफाली, अक्षय कुमार से पांच साल छोटी हैं।

नमक हलाल
वहीदा रहमान ने भले ही कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन से रोमांस किया हो लेकिन 1982 में आई नमक हलाल में वो अमिताभ बच्चन की मां के रोल में दिखाई दी थीं। हालांकि वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन से केवल 5 साल बड़ी हैं।

मैंने प्यार किया
मैंने प्यार किया में पहली बार रीमा लागू, सलमान खान की मां के किरदार में दिखाई दीं। रीमा लागू सलमान खान से केवल 7 साल बड़ी हैं।

दीवार
दीवार में निरूपा रॉय, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की मां के किरदार में दिखाई दी थीं। शशि कपूर से निरूपा रॉय 7 साल बड़ी थीं और अमिताभ बच्चन से 11 साल।

दबंग
डिंपल कपाड़िया, दबंग में सलमान खान की मां के किरदार में दिखाई दीं। डिंपल कपाड़िया, सलमान खान से केवल 8 साल बड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications













