पद्मिनी कोल्हापुरे भी बनी माँ
चौंकिये मत, इस उमर में पद्मिनी कोल्हापुरे कोई सचमुच मां नहीं बन रही हैं. बल्कि वे एकता कपूर के नये टीवी शो में मां की मुख्य भूमिका कर रही हैं. इसे सोनी में नवंबर के मध्य से दिखाना शुरु किया जायेगा. पद्मिनी कोल्हापुरे बीते समय की सफल हीरोइन रह चुकी हैं और उन्होंने प्रेम रोग और प्यार झुकता नहीं जैसी हिट फिल्में भी दी हैं. वे बालाजी के शो के माध्यम से टीवी की दुनिया में कदम रख रही हैं.
हालाकि इससे पहले भी एकता ने पद्मिनी को क्यूंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की भूमिका के लिये लेना चाहा था लेकिन बात जमी नही और अब एकता ने अपने नये शो के लिये पद्मिनी को लिया है.
पदमिनी कोल्हापुरे ने इस बारे में कहा कि इस नये शो में उनकी भूमिका बिल्कुल अलग तरह की है. यह मह्त्वपूर्ण किरदार है और वह इसी तरह की भूमिका करना पसंद करती है. उसने कहा कि एकता ने जब इस शो के लिये उसे लेना चाहा तो वह मना नहीं कर पाई. वह एकता को तब से जानती है जब वह बच्ची थी. ज्ञात हो कि पद्मिनी कोल्हापुरे ने हाल ही में फिल्म डाटर की शूटिंग भी की है. वह जापान से लौटने के बाद शो की शूटिंग में हिस्सा लेगी.


Click it and Unblock the Notifications