'पद्मावती' की रिलीज डेट.. ब्लॉकबस्टर होने की अभी भी तैयारी!
Recommended Video

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' का विरोध अभी भी जारी है। पहले करणी सेना का विरोध और फिर सेंसर बोर्ड से अनबन की वजह से फिल्म अब 1 दिसंबर को रिलीज नहीं हो रही है। फिलहाल फिल्म की फाइनल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
अक्षय कुमार को नहीं किया IGNORE.. साथ दिखेंगे ये स्टार..
बीच में अफवाह उड़ी कि अब पद्मावती 12 जनवरी को रिलीज होगी। लेकिन बता दें, यह अभी तक कंफर्म नहीं है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक पोस्ट में लिखा- पद्मावती साल 2018 के शुरुआत में रिलीज होगी..

इसका कारण देते हुए उन्होंने लिखा- फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से अभी सटिर्फिकेट का इंतजार है। वहीं सियासत और संगठनों के विरोधों के बीच मेकर्स इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज करने के लिए शुक्रवार की एक फ्री डेट को भी देखा जा रहा है। अब वायकॉम, यूएसए फिल्म की आगे की प्रोसेस को बढ़ाएंगे।
बता दें, रिलीज से पहले ही पद्मावती को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों में बैन कर दिया गया है। वहीं, फिल्म को लेकर हिंसात्मक बयानबाज़ी जारी है।


Click it and Unblock the Notifications