#Jhatka: पद्मावती को मिली धमकी....कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे!
पद्मावती का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और हमेशा की तरह दो चार अजीब लोगों ने इसका मज़ाक उड़ाया है। लेकिन इससे भी ज़्यादा झटका फिल्म की टीम को मिला है इसके अतीत से।
गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने संजय लीला भंसाली को काफी पीटा था क्योंकि वो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का सेक्स सीन शूट करने वाले थे।

Recommended Video

लेकिन अब पोस्टर के साथ फिल्म को फिर करणी सेना से ट्विटर पर धमकी मिली है। दरअसल, कल से एक ट्वीट चल रहा था कि सूर्योदय के साथ रानी पद्मावती पधारेंगी।
इस पर करणी सेना ने साफ लिखा कि रानी पद्मावती अगर रानी पद्मावती बनकर पधार रही हैं तो स्वागत है। नहीं तो रूकावट के लिए खेद होगा।
फिल्म में निगेटिव भूमिका में रणवीर सिंह हैं जो अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में दिखेंगे।
पिछले हफ्ते ही फिल्म में दीपिका पादुकोण ने पद्मावती के जौहर का सीन शूट किया है। इस सीन में दीपिका का साथ दिया है 300 आर्टिस्ट्स ने और संजय लीला भंसाली दीपिका के काम से खासा प्रभावित हैं।
पद्मावती काफी महंगी फिल्म है और उम्मीद है कि ये बॉलीवुड की बाहुबली साबित हो और अच्छे से अच्छा बिज़नेस करे। वैसे भी दीपिका का ये पोस्टर देखकर अब हमसे तो फिल्म का इंतज़ार नहीं हो रहा।
बहरहाल, आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ राजकुमारियां और महारानियां -


Click it and Unblock the Notifications

