थम नहीं रही पद्मावती की मुश्किलें..अब मिली नई धमकी

By Shweta

ऐसा लग रहा है कि पद्मावती की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जय राजपुताना संघ ने नया विवाद खड़ा किया है और कहा है कि फिल्म रिलीज होने से पहले अगर उन्हें नहीं दिखाई गई तो वो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे और सिनेमाघरों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचने की जिम्मेदारी भी उनकी नहीं होगी।

जय राजपुताना संघ के मुखिया भंवर सिंह रेता ने कहा है कि "हम हर हाल में हिन्दु धर्म का अपमान नहीं बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर फिल्म में पद्मावती और अल्लाउद्दीन खिलजी के प्रेम संबंध दिखाए गए तो सिनेमाघरों को जला दिया जाएगा।" इस संगठन के मुखिया ने कहा है कि उनके संघ के 2 लाख 50 हजार सदस्य तलवार से लेकर AK47 तक चला सकते हैं।

padmavati-trouble-as-jai-rajputana-sangh-issues-fresh-threats

ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी संगठन ने पद्मावती की रिलीज में व्यवधान डालने की बात की है। पहले भी कई संगठन ये बात कर चुके हैं। पद्मावती की शूटिंग के दौरान सेट पर भी हमला किया गया था और संजय लीला भंसाली को भी निशाना बनाया गया था।

इधर पद्मावती का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे रिकॉर्डतोड़ लोगों ने देखा और पसंद भी किया है। फिल्म में रणवीर सिंह सुलतान अल्लाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं तो शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X