BOX OFFICE: ना सलमान.. ना ब्लॉकबस्टर.. और लगेगा 600 करोड़ का झटका
संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' के बाद.. अब सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' के पोस्टपोंड होने की भी खबरें आ रही हैं। दरअसल, सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं से साफ कहा है कि यदि आप फिल्म का सर्टिफिकेट चाहते हैं.. तो 68 दिनों पहले फिल्म बोर्ड के पास जमा करें।
2018 दिवाली धमाका.. अजय देवगन के साथ.. ये एक्टर भी FINAL
लिहाजा, ऐसे में दिसंबर में रिलीज होने वाली हर फिल्म पर तलवार लटकती दिख रही है। वहीं, बोर्ड अपने फैसले पर काफी कड़े तौर पर अडिग है। तो अब उम्मीद है कि टाईगर जिंदा है के निर्माता भी फिल्म को 2018 जनवरी ले जाएंगे।

साफ है.. यदि दिसंबर में पद्मावती और टाईगर जिंदा है जैसी बड़ी फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं.. तो बॉक्स ऑफिस को काफी ज्यादा नुकसान होने वाला है। 2017 यूं भी कमाई के मामले में काफी ठंडा रहा है.. और सभी की इन दो फिल्मों पर ही टिकी थी।
पद्मावती और टाईगर जिंदा है.. दोनों फिल्मों से 300, 300 करोड़ बॉक्स ऑफिस की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन अब लगता है कि 2017 को यह भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उम्मीद है 2018 में दोनों फिल्में अच्छी कमाई कर ले जाएं।
यहां जानें दोनों फिल्मों का हिसाब किताब-


Click it and Unblock the Notifications











