गुस्से में है पद्मावती की टीम..रणवीर सिंह भी नाराज

By Shweta

Recommended Video

Ranveer Singh PADMAVATI LOOK, Meet Ala Ud Din Khilji | FilmiBeat

रणवीर सिंह का पद्मावती लुक आज रिलीज कर दिया गया है। लोगों को अल्लाउद्दीन खिलज़ी के रूप में रणवीर सिंह का लुक काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि असल में रणवीर सिंह यह पोस्टर आज सुबह शेयर करने वाले थे लेकिन पोस्टर लीक हो जाने के कारण उन्हें रात में ही यह शेयर करना पड़ा।

दरअसल एक फिल्म पत्रकार ने पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था और यह तेजी से वायरल भी होने लगा इसलिए पद्मावती की टीम और रणवीर सिंह को यह पोस्टर तुरंत ही शेयर करना पड़ा।पोस्टर पहले ही लीक हो जाने से पद्मावती की टीम और खुद रणवीर सिंह काफी नाराज हैं।

padmavati-team-is-angry-over-ranveer-singh-poster-leak

पोस्टर और फिल्मों के लीक होने से फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों काफी परेशान हैं। कई फिल्म और ट्रेलर भी पहले लीक हो चुके हैं। लेकिन ये पहली दफा है जब किसी फिल्म का पोस्टर लीक हो गया हो। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पद्मावती की पूरी टीम इससे काफी नाराज और गुस्से में हैं।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह का अल्लाउद्दीन खिलज़ी लुक रात के दो बजे लीक हो गया था जिसके बाद रणवीर सिंह ने इसे सोशल मीडिया पर आनन फानन में शेयर किया। हालांकि फिल्म का पोस्टर ना लीक हो इसके लिए स्टूडियो की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

बहरहाल पद्मावती की टीम और स्टार्स फिल्म के लीक होने से नाराज जरुर हैं लेकिन उनके लिए राहत की बात ये भी है कि रणवीर सिंह के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X