जल्द शुरू होगी पद्मावती की शूटिंग : शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने कहा कि फिल्म पद्मावती की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी।
राजपूत करणी सेना का फिल्म पद्मावती के डायरेक्ट संजय लीला भंसाली पर हमला करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग में काफी रुकावटें आई हैं। लेकिन फिल्म की लीडिंग कास्ट में से एक का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर का कहना है कि इसकी शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी।
शाहिद ने ज्यादा जानकारी न देते हुए कहा कि मैं इस बारे में ज्यादा कुछ बात नहीं करना चाहता हूं। मैं बस इतना चाहता हूं कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द पूरी हो जाए। शाहिद ने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोग इस फिल्म को देखें और फिर कुछ निर्णय लें।

शाहिद ने आगे कहा कि इस बारे में और जानकारी मुझे नहीं है क्योंकि मैं रंगून का प्रमोशन कर रहा हूं। आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म 'रंगून' भी जल्द सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
काजोल-शाहरुख नहीं..ये है रणवीर-गणेश का DDLJ सीन..हंसी नहीं रुकेगी
बताते चलें कि शाहिद पद्मावती फिल्म में राजा रतन सिंह के किरदार में नज़र आएंगे। वहीं रणवीर सिंह अललाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं तो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती के रोल में आपको नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications