पद्मावती के गाने का कर रहे इंतजार...जान लीजिए कब रिलीज होगा पहला गाना
पद्मावती का ट्रेलर आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी और जाहिर है कि आप भी फिल्म के गानों का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे आखिर संजय लीला भंसाली की फिल्मों के गाने लोगों को पसंद भी आते हैं।
आपके लिए गुड न्यूज ये है कि फिल्म का गाना 'घूमर' कल रिलीज किया जाएगा। फिल्म का यह गाना बेहद खास है। आपको बता दें कि घूमर राजस्थान का पारंपरिक नृत्य होता है जो हर खास मौके पर किया जाता है। इसकी शूटिंग काफी लंबे समय तक चली थी।

ऐसा कहा जा रहा है कि घूमर बाजीराव मस्तानी का गाना 'मस्तानी' से भी कहीं ज्यादा खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। इसलिए अभी तक इस गाने का कहीं पर भी जिक्र नहीं किया गया था। 'घूमर' के लिए संजय लीला भंसाली ने चित्तौड़ का ग्रैंड सेट मुंबई के मेहबूब स्टूडियो में लगाया था। इस गाने में भव्य सेट, बेहतरीन कॉस्ट्यूम्स आैर तकरीबन 400 से ज्यादा लैंप्स का इस्तेमाल किया गया है।
दर्शकों को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में दीपिका पादुकोण,शाहिद कपूर और अल्लाउद्दीन खिलजी के किरदार में रणवीर सिंह को खासा पसंद किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications