WHATT: पाकिस्तान से आ रही है धमकी...पद्मावती करो रिलीज़ वरना....
पद्मावती को लेकर कंट्रोवर्सी अब एक लेवेल ऊपर पहुंच चुकी है। करणी सेना का दावा है कि उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं कि अगर हमने फिल्म की रिलीज़ रोकने की कोशिश की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी फिल्म को रोकने की मांग की है। वहीं पद्मावती के सम्मान की रक्षा में करणी सेना के अध्यक्ष ने कहा है कि "अगर पद्मावती रिलीज हुई तो हम नाक काट देंगे।

और अब उनका मानना है कि उनके स्पोक्सपर्सन को पाकिस्तान से धमकी मिली है कि अगर हमने फिल्म का विरोध किया तो वो हम सबको उड़ा देंगे। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि फिलहाल किसी ने नहीं की है।
वहीं मेरठ के एक राजपूत नेता ने संजय लीला भंसाली के उपर इनाम घोषित किया है। करणी सेना नेता लोकेन्द्र सिंह ने ऐलान किया है जो कोई भी व्यक्ति संजय लीला भंसाली का सिर काट कर लाएगा उसे 5 करोड़ रूपये का इनाम दिया जाएगा।
वैसे, पद्मावती के अलावा, कई और फिल्मों पर भी धर्म के नाम पर काफी बवाल मचाया गया है -


Click it and Unblock the Notifications