200 करोड़ की 'पद्मावती'.. करोड़ों का नुकसान.. हैरान रह जाएंगे.. देंखे VIDEO
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' मुसीबत से बाहर निकलती नहीं दिख रही है। फिल्म की शूटिंग से लेकर रिलीज तक निर्देशक की परेशानी वैसी की वैसी ही बनी हुई है। यहां तक की फिल्म के रिलीज पर भी सवालिया निशान लग चुका है।
हाल ही में एक वीडियो बाहर आई है, जहां करणी सेना के सदस्य थियेटर में भारी तोड़ फोड़ मचा रहे हैं। बता दें, राजस्थान के थियेटर में यह तोड़ फोड़ सिर्फ इसीलिए मचाया जा रहा है क्योंकि वहां पद्मावती का ट्रेलर चलाया गया था। वीडियो में आप अभद्र भाषा का प्रयोग भी सुन सकते हैं।
थियेटर में घुसकर वहां के टिकट कांउटर, गेट आदि भी तोड़ दिये गए। आधे घंटे में वहां सबकुछ तहस नहस कर दिया गया। बहरहाल, यह सब देखकर हम सोचने को बेबस हैं कि राजस्थान में फिल्म रिलीज होने पर क्या हालात होंगे।
यहां देंखे वीडियो.. किस तरह थियेटर में मचा है तोड़ फोड़-
Karni Sena vandalised Aakash Mall in Kota protesting Padmavati's trailer being shown at the Cinema Hall #Rajasthan (NOTE: Strong language) pic.twitter.com/web5T0ewtC
— ANI (@ANI) November 14, 2017


Click it and Unblock the Notifications