पद्मावती...CBFC बनाएगा 6 लोगों का पैनल...अब FINAL हो जाएगा इस फिल्म का भविष्य
पद्मावती फिल्म का विरोध के चलते रिलीज ना हो पाना फिल्मेकर्स के लिए काफी दुखद रहा है। आपको बता दें कि पद्मावती के वंशजों ने इसपर अपत्ति जताई थी कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छेड़ की गई है। इसके लिए अभी तक कोई भी फैसला नहीं आया है कि फिल्म कब रिलीज होगी।
बता दें कि इस फिल्म के फैसले के लिए केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड(सीबीएफसी) ने फिल्म समीक्षा के लिए राजघरानों और इतिहासकारों को मिलाकर 6 लोगो की एक पैनल बनाया है जिसमें बातचीत के बाद ये तय किया जाएगा कि ये फिल्म रिलीज होनी चाहिए या नहीं।

आपको बता दें कि फिल्म को लेकर ये आरोप लगे थे कि फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है जिसके चलते कुछ राजपूत समुदाय के लोग विरोध में सामने आए थे। इस फिल्म दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभा रही है तो वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का और शाहिद कपूर रतन सिंह का किरदार निभा रहे है। फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी।


Click it and Unblock the Notifications