..................... Padmavati release date is not postponed - Hindi Filmibeat

पद्मावती की रिलीज डेट को लेकर कोई Confusion नहीं...

पद्मावती रिलीज डेट को लेकर काफी समय से खबरें आ रही थी कि रिलीज डेट बदला भी जा सकता है।

By Shweta

पद्मवाती की जब से शूटिंग शुरू हुई है फिल्म की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म के सेट पर हमला तो कभी आग लगाई गई। इसके बाद करणी सेना ने कहा है कि वो देखेंगे फिर फिल्म रिलीज की जाएगी। कहा जा रहा था कि हो सकता है संजय लीला भंसाली फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दें।

लेकिन अब खुद संजय लीला भंसाली ने घोषणा की है वो पद्मावती की रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ाएंगे।मतलब साफ है फिल्म 17 नवंबर को ही रिलीज होगी। संजय लीला भंसाली फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं और इसके साथ किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं है।

padmavati-release-date-is-not-postponed

संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म का रिलीज डेट नहीं बदला जाएगा। फिल्म की पूरी यूनिट फिल्म पर काफी मेहनत कर रहे हैं। जाहिर है उन्हें दुख तो होगा जब इस तरह की अफवाहें उड़ेगी।

दीपिका पादुकोण ने भी कहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में जो सोचा जा रहा है फिल्म बिल्कुल भी वैसी नही है। जब फिल्म के बारे में कुछ बताया ही नहीं गया तो कैसे सबने कुछ भी मान लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X