पद्मावती के सेट पर उपद्रव से भड़की दीपिका पादुकोण..स्मृति ईरानी से मदद की गुहार
पद्मावती जब अनाउंस हुई थी तभी से सुर्खियों में है। अब जब फिल्म रिलीज होने में ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं तो लगातार कुछ ना कुछ समस्याएं खड़ी हो रही हैं। हाल में सेट पर रानी पद्मावती यानी दीपिका पादुकोण की रंगोली बनाई गई थी जिसे बनाने में 48 घंटे लगे थे लेकिन उपद्रवियों ने उसे दो मिनट के अंदर खराब कर दिया।
दीपिका पादुकोण इस बात से अच्छी खासी नाराज हैं और उन्होंने स्मृति ईरानी से मदद भी मांगी है। ट्विटर पर दीपिका पादुकोण ने प्रतिक्रिया दी और अपनी नाराजगी जताई।

दीपिका ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को टैग करते हुए लिखा है, 'ये अब बंद होना चाहिए, सख्त कार्रवाई की जरूरत है। आपको बता दें कि फिल्म पद्मावती शूटिंग के समय से ही विवादों में है। राजस्थान के करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर इतिहास से छेड़छाड़ की गई तो वो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।
इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले जय राजपुताना संघ ने नया विवाद खड़ा किया है और कहा है कि फिल्म रिलीज होने से पहले अगर उन्हें नहीं दिखाई गई तो वो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे और सिनेमाघरों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचने की जिम्मेदारी भी उनकी नहीं होगी।
हालांकि MAMI फिल्म फेस्टिवल में स्मृति इरानी ने जरूर इस बात का विश्वास दिलाया था कि फिल्म बिना किसी समस्या के रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
