पद्मावती पोस्टर..शाहिद कपूर का रॉयल अंदाज..तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे आप
पद्मावती का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस बीच पद्मावती का नया पोस्टर आया है जिसमें शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर राजपुताना अंदाज में इतने परफेक्ट लग रहे हैं कि उनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी।
शाहिद कपूर के इस लुक को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। शाहिद कपूर का इसके पहले जो पोस्टर आया था उसमें एक योद्धा की तरह नजर आ रहे थे और इस बार शाहिद कपूर के रॉयल अंदाज को दर्शकों के सामने लाया गया है और लोगों को शाहिद कपूर इस अंदाज में काफी पसंद आ रहे हैं।

फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं रणवीर सिंह अल्लाउद्दीन खिलजी की। दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती के लुक में पहले ही सबको इंप्रेस कर चुकी हैं।
फिल्म के लिए एक खुशखबरी ये है कि तमाम विवादों के बाद भी फिल्म को सुप्रीम को बैन करने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पहले सेंसर बोर्ड फिल्म देखेगी और अपना फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई नहीं करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











