#JustIn: ये रहा 2017 का सबसे शानदार पोस्टर....बेस्ट होकर भी नहीं मिलेगा #BestActor!
Recommended Video

2017 का सबसे मजबूर पोस्टर आ चुका है। जी हां, महाराजा रतन सिंह के रूप में शाहिद कपूर का पहला लुक बाहर आ चुका है। और शाहिद कपूर भी दीपिका पादुकोण की तरह ही शानदार लग रहे हैं।
फिल्म से शाहिद कपूर के दो पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। और ये शाहिद के लिए एक शानदार रोल हो सकता है लेकिन इस बार उन्हें फिल्म में ही टक्कर मिलेगी रणवीर सिंह से!

खबर थी कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बीच रोल को लेकर काफी खींचातानी चल रही है। माना जा रहा था कि शाहिद कपूर का किरदार केवल कैमियो भर का है।
लेकिन इन खबरों का कई बार खंडन किया जा चुका है। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार भी उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि रणवीर सिंह का।
फिल्म के लिए शाहिद और रणवीर दोनों को ही 9 करोड़ फीस मिली है जबकि मुख्य भूमिका पद्मावती के लिए दीपिका पादुकोण को 11 करो़ड़ फीस मिली है।
वैसे आपको याद दिला देते हैं, बॉलीवुड के राजघराने वाले नायक -


Click it and Unblock the Notifications











