शाहिद कपूर ने बताया कैसी फिल्म है 'पद्मावती'..अाप भी जानें!
शाहिद कपूर ने फिल्म पद्मावती को काफी चुनौतीपूर्ण बताया है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में है। हाल ही में शाहिद ने इस फिल्म के बारे में बात की है। शाहिद का कहना है कि पद्मावती फिल्म काफी चुनौतीपूर्ण है।

साथ ही शाहिद ने कहा कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा है। वह काफी अच्छे फिल्म निर्माता हैं, और उन्होंने इस फिल्म में मुझे जो किरदार दिया है उस किरदार को निभाने के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं। कलाकार के रूप में मैं खुद को काफी भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।


Click it and Unblock the Notifications