बैक 2 बैक दो POSTER के साथ पद्मावती की रिलीज़ डेट अनाउंस....सलमान को मिलेगी टक्कर!

Recommended Video

Padmavati Poster Out: Deepika Padukone BIG THREAT for Salman Khan's Tiger Zinda Hai | FilmiBeat

वादे के मुताबिक सूर्योदय के साथ ही रानी पद्मावती पधार चुकी हैं। और वाकई दीपिका पादुकोण पद्मावती के पोस्टर पर किसी देवी से कम नहीं लग रही हैं। ये तो तय हो चुका है कि भंसाली का पीरियड ड्रामा बनाने में कोई सानी नहीं है।

फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस हो चुकी है और संजय लीला भंसाली 1 दिसंबर 2017 को कूच करेंगे और ज़ाहिर सी बात है कि सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है दिसंबर में इकलौता राज नहीं करेगी।

padmavati-first-poster-deepika-padukone-looks-like-goddess

गौरतलब है कि माना जा रहा था कि पद्मावती पोस्टपोन हो चुकी है और अगले साल रिलीज़ होगी। ऐसे में ये भी तय था कि सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है, इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी।

लेकिन अब सलमान खान को सीधी टक्कर देने, 1 दिसंबर को पद्मावती रिलीज़ होगी। फिल्म में निगेटिव भूमिका में रणवीर सिंह हैं जो अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में दिखेंगे।

पिछले हफ्ते ही फिल्म में दीपिका पादुकोण ने पद्मावती के जौहर का सीन शूट किया है। इस सीन में दीपिका का साथ दिया है 300 आर्टिस्ट्स ने और संजय लीला भंसाली दीपिका के काम से खासा प्रभावित हैं।

पद्मावती काफी महंगी फिल्म है और उम्मीद है कि ये बॉलीवुड की बाहुबली साबित हो और अच्छे से अच्छा बिज़नेस करे। वैसे भी दीपिका का ये पोस्टर देखकर अब हमसे तो फिल्म का इंतज़ार नहीं हो रहा।

बहरहाल, आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ राजकुमारियां और महारानियां -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X