..................... Padmavati Deepika Padukone rangoli destroyed which took 48 hours to create - Hindi Filmibeat

"पद्मावती के सेट पर दीपिका की रंगोली बनाने में 48 घंटे लगे..मिटाने में 1 मिनट"

By Shweta

पद्मावती की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद लगातार कुछ ना कुछ ऐसा किया जा रहा है कि शूटिंग में बाधा पहुंच रही है। अब सोमवार को भी पद्मावती के सेट पर ऐसा ही हुआ। दरअसल सेट पर रानी पद्मावती यानि कि दीपिका पादुकोण की रंगोली बनाई गई थी।

इस रंगोली को बनाने में 48 घंटे से भी अधिक समय लगा था और इसे प्रर्दशनकारियों ने महज एक मिनट में बुरी तरह तहस-नहस कर दिया। जाहिर है जब कोई कलाकार इतनी मेहनत करता है तो दुख तो होगा ही। करण के ने ट्विटर पर तस्वीर भी साझा की है।

padmavati-deepika-padukone-rangoli-destroyed-which-took-48-hours-to-create

इसके पहले भी करणी सेना राजस्थान में पद्मावती के सेट को नुकसान पहुंचा चुकी है। उस समय भी पूरे सेट को बरबाद कर दिया गया था। तब भी पूरा बॉलीवुड संजय लीला भंसाली के सपोर्ट में खड़ा हो गया था। सोमवार को ही जय राजपुताना संघ ने भी भंसाली को धमकी दी है।

जय राजपुताना संघ ने कहा है कि अगर फिल्म रिलीज होने से पहले उन्हें नहीं दिखाई गई तो वो फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे और उन्होंने ये भी कहा है कि सिनेमाघरों को नुकसान पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उनकी नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X