SHOCKING...बुरी तरह फंसी है फिल्म पद्मावती, फैंस के लिए आई बुरी खबर
संजय लील भंसाली की मोस्ट अवेटेड और कंट्रोवर्सियल फिल्म पद्मावती का भाग्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। फैंस इस फिल्म का एक ओर जहां बेसब्री से इंतजार कर रहे है तो वहीं इस फिल्म को रिलीज होने के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहा है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फिल्म पहले एक दिसम्बर को रिलीज होने वाली थी पर कंट्रोवर्सी के चलते इस फिल्म को रिलीज नही किया जा सका है। इस फिल्म को अभी तक सीबीएफसी ने रिलीज लेटर तक नहीं दिया है। ऐसे में बड़े बड़े अभिनेताओं की ये फिल्म अधर में ही लटकती दिखाई दे रही है।
क्या होगा अंजाम
अभी तक फैंस सिर्फ इस फिल्म का इंतजार ही कर रहे है। इस फिल्म को लेकर लोगो ने काफी हंगामा काटा था जिसके बाद इस फिल्म पर सरकार के द्वारा रोक लगा दी गई थी जो अभी तक लगी हुई है। आपको ये भी बता दें कि इसके विरोध के चलते फिल्म पद्मावती को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे प्रदेशों में पहले ही सरकार बैन कर चुकी है। राजपूर और करणी सेना के अलावा देश के कई लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे है। इसका ये मतलब है कि इस फिल्म कि रिलीज अब सरकार भरोसे ही दिखाई दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications












