पहली का तो पता नहीं, लेकिन ये है 2017 की आखिरी BLOCKBUSTER!

संजय लीला भंसाली की पद्मावती की कास्ट आखिरकार फाइनल हो गई है। फिल्म में शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दिखाई देंगे और फिल्म 2017 के दिसंबर में रिलीज़ होगी।

गौरतलब है कि भंसाली के साथ ये रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की हैट्रिक होगी। इस तिकड़ी ने मिलकर राम लीला और बाजीराव मस्तानी से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। और शाहरूख खान का सिंहासन भी।

Padmavati final cast

अब ये तिकड़ी 2017 के क्रिस्मस पर एक बार फिर धमाका करेगी। हालांकि फिल्म को लेकर काफी कंट्रोवर्सी सुनाई दे रही है। कभी फिल्म को लेकर हो रहे विरोध तो कभी शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के बीच मनमुटाव को लेकर।
[OUCH: 160 करोड़ की फिल्म और हीरो ने दी धमकी - बहुत हुआ...मैं चला!]

लेकिन अब कम से कम फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी है। और फिल्म इस साल दिसंबर से फ्लोर पर चली जाएगी। फिल्म को लेकर तैयारियां वैसे भी शुरू की जा चुकी हैं। जानिए किन फिल्मों की कास्टिंग में हो रही है ऊठापटक -

रानी पद्मावती फिल्म में शाहरूख, सलमान और रणवीर सिंह सब पर दांव लग चुका था लेकिन भंसाली की इस फिल्म में फाइनल कौन हुआ है इसका खुलासा तरण आदर्श की ट्वीट ने किया।

जुगलबंदी
फिल्म में फवाद खान के होने की खबरें लगातार बनी रहती हैं। वहीं लीड हीरोइन के लिए भी कैटरीना से लेकर कृति सैनन और परिणीति से लेकर जैकलीन फर्नांडीज़ के नाम की चर्चा होती रहती है। अब तो खैर फवाद खान का सवाल ही नहीं उठता।

राम लखन रीमेक
राम लखन रीमेक बन रही है या नहीं पता नहीं लेकिन फिल्म की कास्टिंग को लेकर रोज़ खबरें आ जाती हैं। कभी फिल्म में वरूण धवन होते हैं तो कभी नहीं होते। आखिरी खबर के मुताबिक फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है।

शेफ
इस अंग्रेज़ी फिल्म के रीमेक में कभी अक्षय कुमार होते हैं और कभी सैफ अली खान। आखिरी खबर के मुताबिक फिल्म में सैफ अली खान ही हैं।

शुद्धि
फिल्म बन रही है या नहीं पता नहीं। लेकिन फिल्म की कास्टिंग को लेकर धमाके आए दिन होते रहते हैं। ताज़ा खबर के अनुसार सलमान खान फिल्म में काम कर रहे हैं।

दोस्ताना 2
फिल्म को तब से फाइनल माना जा रहा था जब कैटरीना कैफ को तरूण मनसुखानी के साथ करण जौहर के ऑफिस में कुछ बातचीत करते देखा गया। लेकिन फिल्म है या नहीं, पता नहीं।

आशिकी 3
अब तक फिल्म की कास्टिंग को लेकर बहुत दिक्कतें हैं। कभी ऋतिक फिल्म छोड़ते हैं तो कभी करते हैं। ताज़ा खबर के मुताबिक फिल्म में आलिया सिड ने ऋतिक दीपिका को रिप्लेस किया है।

धूम 4
फिल्म में कौन आ रहा है और कौन जा रहा है पता नहीं। लेकिन आखिरी खबर के मुताबिक सलमान - ऋतिक फिल्म के विलेन होंगे शाहरूख खान।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
कभी शाहिद के भाई इशान तो कभी टाईगर के बीच उठापटक मचने के बाद करण जौहर ने फिल्म में टाइगर को फाइनल किया। हीरोइन की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X