PADMAVAT...नहीं टली है मुसीबत...अब राजस्थान की मुख्यमंत्री ने पद्मावती को किया BAN
Recommended Video

काफी दिनों से विवादों में चल रही फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट अब फाइनल हो चुकी है। फिल्म पद्मावती का नाम बदलकर पद्मावत कर दिया गया था फिर वो राजस्थान में रिलीज नहीं होगी। आपको बता दें कि इसका ऐलान खुद राजस्थान की मुख्यमंत्रा वसुंधरा राजे ने किया है।
राजे का कहना है पद्मावती का सम्मान उनके राज्य का सम्मान है और वो किसी भी कीमत पर अपने राज्यवासियों के दिलों को ठेस नहीं पहुंचा सकती है इसलिए ये फिल्म राजस्थान के किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होगी।

संजय लीला भंसाली ने ये ऐलान किया है कि फिल्म इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज होगी जो कि पैडमैन के साथ क्लैश होगी। पैडमैन 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। पद्मावती फिल्म का विवाद काफी समय से चल रही है।
इस फिल्म को लेकर करणी सेना और राजपूत समुदाय के लोगों ने जमकर विरोध किया था। उनका आरोप था कि इतिहास को भंसाली ने तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया है।
इसके बाद एक पैनल बनाकर इस फिल्म पर विचार भी किया गया था। उसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया और फिल्म के कुछ सीन्स भी काटे गए थे। लेकिन अब भी फिल्म पूरी तरह से विवादों में है।


Click it and Unblock the Notifications