पद्मावत के सफल होते ही अवार्ड शो के दौरान ये रहे दीपिका बोल
दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत इन दिनो काफी अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म को रिलीज होने से पहले कई समस्याओं का कामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि फिल्म का विरोध कई शहरो में जोरों से चल रहा था इसके बाद भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिल्म रिलीज की गई और काफी चली भी।
दीपिका की बात की जाए तो फिल्म पद्मावत दीपिका पादुकोण की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है और इसको लेकर फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज की गई थी और लगातार इसके बाद से फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस फिल्म में पद्मावती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से काफी सरहाना मिल रही है और सभी उनके काम की तारीफ तर रहे है। इस बात का शुक्रिया दीपिका ने अपने अंदाज नें अदा किया है।
हाल ही में दीपिका एक आवार्ड शो वोलेयर अवार्ड्स-2018 में आई थी जो कि मुंबई में आयोजित किया गया था। इस समारोह में इटली के काउंसलेट जनरल ने दीपिका पादुकोम को एक अवार्ड देकर उनका सम्मान किया था।
इस समारोह में सम्मान मिलने के बाद दीपिका पादुकोण एक स्पीच दी थी जिसमें उन्होने कहा था कि वो इस फिल्म के लिए अपने सभी को-स्टार को शुभकामनाएं देना चाहूंगी जिसमें रणवीर और शाहिद ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है। इसी में आगे बोलते हुए दीपिका ने कहा कि फिल्म का जश्न अभी खत्म नहीं खत्म नहीं हुआ है और इस सप्ताह और भी ज्यादा लोग फिल्म देखने जाएगें।
फिल्म की अगर बात की जाए तो रणवीर सिंह ने बेहतरीन अभिनय किया है और लोगों को उनकी एक्टिंग सबसे ज्यादा अच्छी लगी है। पद्मावत रणवीर की भी पहली सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी है और इस लिस्ट में शाहिद कपूर भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications