पद्मावत देख बोले श्री श्री..फिल्म में कुछ गलत नहीं है..बौखलाई करणी सेना का हंगामा
Recommended Video

फिल्म पद्मावत और विवादों का तो मानो चोली और दामन का साथ चल रहा है। हालांकि इसकी रिलीज डेट पर मुहर तो लग चुकी है पर कुछ संगठन इस फिल्म का पुरजोर विरोध अभी भी कर रहे है।
हाल ही में अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इसके देखने के बाद श्री श्री ने बयान दिया है कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं है फिर पता नहीं क्यों लोग इसका विरोध कर रहे है।

रविशंकर ने कहा कि इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे माता पद्मावती की गरिमा पर आंच आए। इस फिल्म को देखकर राजपूत गर्व महसूस करेगे। वहां दूसरी ओर देखा जाए तो करणी सेना का विरोध लगातार शुरु है।
करणी सेना ने तो पहले ऐलान कर दिया था कि वो किसी भी हालत मे फिल्म रिलीज नहीं होने देगे। 4 राज्यों में बैन पद्मावत पर सुप्रीम कोर्ट ने बैन हटा दिया है और अब फिल्म हर जगह रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
