मासूम बच्चों से भरी स्कूल बस पर करणी सेना का हमला...फरहान अख्तर ने कहा ये आतंकवाद है
Recommended Video

करणी सेना के लगातार बढ़ते विरोध ने अब सही और गलक तक देखना बंद कर दिया है। आपको बता दें कि बीते दिन करणी सेना के लोगो ने अपनी सारी हदें और मर्यादाएं पार कर दी और एक स्कूल बस में हमला कर दिया और एक स्कूल बस में हमला बोल दिया।
ये हमला हरियाणा के गुरुग्राम का है। आपको बता दें कि इस स्कूल में मासूम बच्चे भी थे। इस बात पर नाराज फिल्म एक्टर फरहान अख्तर अपना गुस्सा नहीं रोक पाए उन्होने ट्विटर पर ऐसा करने वालो को आतंकी तक कह दिया है।

जिसके बाद से कई लोगो नें उस बस हमले को सपोर्ट करते हुए फरहान को ना जाने क्या क्या कह डाला। आपको बता दें कि आज पूरे देश में पद्मावत फिल्म रिलीज हो रही है जिसको लेकर करणी सेना में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि आज देश के हर सिनेमा में जिसमें पद्मावत रिलीज की गई है उसके बाहर पुलिस को तैनात किया गया है।
फिल्म को पांच कट और पद्मावत नाम बदलकर सेंसर बोर्ड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी मंजूरी दे दी थी पर करणी सेना ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी धज्जियां उड़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications