1900 औरतों के साथ जौहर करने की धमकी देने पर...करणी सेना के चीफ गिरफ्तार
Recommended Video

Padmavat Row: Karni Sena Chief TALKS about Johar warning by Rajput Ladies; Watch | FilmiBeat
फिल्म पद्मावत के बढ़ते विरोध मे एक ब्रेकिंग न्यूज सामने आ रही है। पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के करणी सेना के चीफ को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि करणी सेना के चीफ ने 1900 औरतों के साथ जौहर करने की धमकी दी थी।
चीफ का कहना था कि अगर पद्मावत रिलीज हुई तो वो 1900 औरतों के साथ जौहर करेगे। इस धमकी के बाद पुलिस ने करणी सेना के चीफ गोविंद सिंह खांगरोत और वाइस प्रेसीडेंट कमलेंदु सिंह सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया था।

उनको मंगलवार सुबह 11 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने मुख्य सदस्य देवेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद करणी सेना के मीडिया सचिव ने ये कहा था कि वो नाकाबंदी करेगे।
पद्मावत फिल्म का विरोध अब चरन पर पहुंच चुका है और कल फिल्म रिलीज हो रही है। ऐसे में इसकी ओपनिंग कैसी रहेगी इस बात पर सबकी निगाहें होगी।


Click it and Unblock the Notifications