REACTION..पद्मावत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले बॉलीवुड के दिग्गज...जानिए
Recommended Video

काफी समय से फिल्म पद्मावती पर लटक रह तलवार आज पूरी तरह से हट चुकी है। जां हां सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावत पर लगा बैन पूरी तरह से हटा दिया है। फिल्म अब हर जगह रीलीज होगी। इसके पहले फिल्म को हरी झंडी तो मिल गई थी पर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों मे इसपर बैन लगा दिया था।
जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात शामिल है। अब फिल्म के रीलीज के कुछ दिनों पहले ही आज सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के हक में फैसला सुनाते हुए इसपर मोहर लगा दी है। अब फिल्म हर जगह रिलीज होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा फैसला जैसे ही सुनाया देशभर से लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है। इस फैसले में बॉलीवुड के कई स्टार्स और दिग्गज भी खुलकर बोले है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।
गौरतलब है कि 4 राज्यों मे फिल्म बैन होने के बाद पद्मावत के फिल्म मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया। जानिए बॉलीवुड ने इस बात पर कैसी प्रतिक्रिया दी है।


Click it and Unblock the Notifications