संजय दत्त की बायोपिक में सलमान के किरदार में नजर आएंगे जिम सर्भ..क्या ये सच है ?

बॉलीवुड में समय समय पर बेहतरीन एक्टर्स आते रहते है और अपने अभिनय से लोगो का दिल जीत लेते है। ऐसे कई अभिनेता है जिनकी पहचान पहले से इस इंडस्ट्री में नहीं थी उसके बाद भी वो इस जगह पर स्टैंड कर पाए और अपनी अदाकारी से लोगो का दिल जीत लिया।

फिल्म पद्मावत से सुर्खियों में आए अभिनेता जिम सर्भ इन दिनों अपनी उम्दा एक्टिंग को लेकर चर्चा में चल रहे है। आपको बता दें कि जिम सर्भ ने विवादित फिल्म पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी यानि रणवीर सिंह के करीबी का रोल किया है और लोगो को अपनी एक्टिंग से काफी प्रभावित भी किया है।

इस फिल्म के बाद ऐसी अफवाह सामने आ रही थी कि संजय दत्त के जीवन में बन रही फिल्म दत्त में जिम सर्भ ने सलमान खान का रोल किया है। आपको बता दें फिल्म में लीड रोल रणबीर कपूर का है और वो संजय दत्त के रोल में नजर आने वाले है। अब ये तो सभी जानते है कि सलमान और संजय कितने अच्छे दोस्त है।

jim sarbh, salman khan, ranbir kapoor, dutt,, सलमान खान, रणबीर कपूर, दत्त

काफी दिनों से चल रही इन अटकलों पर सच्चाई अब सामने आ चुकी है। इस बात का खुलासा खुद जिम सर्भ ने करते हुए कहा कि वो इस फिल्म में सलमान का किरदार नहीं कर रहे है। ये सिर्फ एक अफवाह और इस तरह का कोई भी ऑफर मेरे पास कभी नहीं आया है। आपको बता दे कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अभिनेत्री सोनम कपूर, दिया मिर्जा और मनीषा कोईराला आपको मुख्य भूमिका में नजर आएगी।

फिल्म पद्मावत में जिम सर्भ ने बायोसेक्सुअल का रोल निभाया है जो कि अलाउद्दीन खिलजी का खरीदा हुआ गुलाम होता है। इस फिल्म में जिम ने गफूर का किरदार निभाया है जो कि इतिहास में भी दर्ज है कि खिलजी ने मुंह मांगे दाम देकर गफूर को खरीदा था। आपको बता दें कि खिलजी अपनी सबसे ज्यादा पसंदीदा पत्नी की तरह ही गफूर को भी हमेशा अपने पास ही रखता था।

यही कारण है कि इतिहास में खिलजी को भी बायोसेक्सुअल बताया गया है। खिलजी की दीवानगी गफूर को लेकर इतनी थी कि उसने गफूर को राज्य का गृहमंत्री तक घोषित कर दिया था। ये कोई पहली बार नहीं है जब लोग जिम की एक्टिंग की तारीफ करते है।

इसके पहले सोनम कपूर की बेहतरीन फिल्म नीरजा में भी जिम अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके है। जिम सर्भ की करियर की काफी अच्छी शुरुआत हो चुकी है और पद्मावत के बाद जिम को काफी फिल्मों के ऑफर भी आ रहे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X