OPENING: पैडमैन अक्षय के 12 करोड़ Vs पद्मावत के 25 करोड़....गरम हो गया बॉक्स ऑफिस का भाव!
Recommended Video

अक्षय कुमार की पैडमैन और संजय लीला भंसाली की पद्मावती आखिरकार, 25 जनवरी को एक साथ रिलीज़ हो रही है। दोनों ही फिल्मों के लिए लोगों में गज़ब का इंतज़ार था। और दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए दर्शक उत्साहित भी हैं।
लेकिन सबकी नज़रें टिकी हैं इस बॉक्स ऑफिस क्लैश पर। माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की ओपनिंग, दीपिका पादुकोण की आधी रह जाएगी।

कारण तो कई हैं। सबसे बड़ा कारण ये है कि पैडमैन भव्यता के स्तर पर पद्मावती से काफी पीछे हैं। यही कारण है कि ट्रेड पंडितों का मानना है कि पद्मावती कम से कम 25 से 28 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।
वहीं अक्षय कुमार की फिल्म मात्र 12 - 13 करोड़ की ओपनिंग के साथ सिमट जाएगी। हालांकि पद्मावती की ओपनिंग धीमी करने में अक्षय कुमार का काफी योगदान रहेगा।
अगर पद्मावती अकेले रिलीज़ होती तो फिल्म आराम से 32 - 25 करोड़ की ओपनिंग पा सकती थी। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म पर पद्मावती का कोई असर नहीं दिखेगा।
ट्रेड पंडितों की मानें तो पैडमैन और पद्मावती, मिलकर बॉलीवुड को सबसे बड़ा वीकेंड दे सकते हैं। जानिए बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड


Click it and Unblock the Notifications












