"मेरी पहली पसंद पैडमैन के लिए अक्षय कुमार नहीं थे"
अक्षय कुमार की अगली फिल्म पैडमैन 26 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है और हर कोई इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। पैडमैन की पूरी टीम गाने के लॉन्चिंग के अवसर पर पहुंची और मीडिया के सवालों का जवाब दिया।इस दौरान अक्षय कुमार, डायरेक्टर आर.बाल्की, ट्विंकल खन्ना और राधिका आप्टे भी मौजूद थीं।
अक्षय कुमार की तरह ही उनकी पूरी टीम फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म महिलाओं की मासिक समस्या और हाइजीन के बारे में है। फिल्म के बारे में बात करत हुए ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उनकी पहली पसंद फिल्म के लिए अक्षय कुमार नहीं थे लेकिन ये आर.बाल्की थे जिन्होंने उन्हें अक्षय कुमार के नाम पर राजी किया।

पैडमैन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और हर किसी को ट्रेलर काफी पसंद भी आ रहा है। फिल्म के जरिये लोगों तक एक अच्छा मैसेज जरुर पहुंच सकता है कि कम से कम लोग मासिक धर्म जैसे मुद्दे पर खुलकर बातें करें।
आगे की स्लाइड्स पर पढ़िए कि पैडमैन की टीम ने और क्या-क्या खास बातें की।


Click it and Unblock the Notifications