पैडमैन मेरे करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है, मुझे करोड़ों का फायदा हुआ - अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म गोल्ड का प्रमोशन कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर खुलकर बात की। अपनी पिछली फिल्म पैडमैन के बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए अक्षय ने कहा कि पैडमैन ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 80 करोड़ की कमाई की थी लेकिन मेरे लिए पैडमैन मेरे करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।
पैडमैन के बाद सरकार ने पैड से जीएसटी हटा दिया और ये मेरे लिए सबसे बड़ी जीत थी। इस छूट की वजह से जो महिलाएं इसे इस्तेमाल करती हैं और जो कंपनी पैड बनाती हैं, उन्होॆने रोज़ कुछ पैसे बचाए और अगर जोड़ कर देखिएगा तो ये करोड़ों रूपये हैं। और यही मेरा मुनाफा था। पैडमैन इसलिए मेरी सबसे सफल फिल्म है।

इसलिए मैं हमेशा ऐसी फिल्में बनाते रहना चाहता हूं जो लोगों के काम आ पाए। गोल्ड में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा कि तपन दास अजीब आदमी है। वो सरफिरा है, शराबी है लेकिन अपने देश पर जान न्योछावर कर सकता है और यही उसके किरदार की मज़बूती है।
वैसे माना जा रहा है कि गोल्ड अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ी साढ़े साती खत्म कर पहली फिल्म हो सकती है जो 150 करोड़ क्लब में एंट्री करे। तब तक हम आपको वो फिल्में याद दिला देते हैं जो 100 करोड़ के नाम पर सरदर्द हैं-


Click it and Unblock the Notifications