'अक्षय कुमार सुपरस्टार हैं.. इस फिल्म के लिए उनसे बेहतर और कोई नहीं....'
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और जैसी कि उम्मीद थी लोगों को ट्रेलर बेहद पसंद आई है। अरूणाचलम मुरुगनाथम के किरदार को बड़े पर्दे पर अक्षय जिस तरह निभा रहे हैं.. वह काबिलेतारीफ है।
'बाहुबली 2' का धमाकेदार रिकॉर्ड.. तोड़ेंगे 'टाईगर' सलमान खान!
फिल्म के निर्देशक आर बाल्की ने अक्षय कुमार की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार सुपरस्टार तो हैं.. लेकिन उससे भी शानदार एक्टर हैं। वह फिल्म के किरदार में खुद को पूरी तरह से ढ़ाल लेते हैं। वह फिल्म में अक्षय कुमार ना होकर खुद को बतौर किरदार पेश करते हैं।

Recommended Video

निर्देशक ने कहा, पैडमैन के लिए अक्षय कुमार से बेहतर कोई और एक्टर नहीं हो सकता था। हमने फिल्म में मुरुगनाथम की जिंदगी दिखाई है.. लेकिन अच्छी बात है कि अक्षय ने उन्हें कहीं भी कॉपी नहीं किया है। बल्कि उस किरदार को अपने अंदाज में बना लिया है।


Click it and Unblock the Notifications