मौनी रॉय ने पूरा किया PADMAN चैलेंज, सैनेटरी नैपकिन के साथ शेयर की तस्वीर
Recommended Video

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिल्म पैडमैन का इंतजार काफी जोरो पर है। फिल्म जिस डेट को रिलीज होनी थी उस डेट को रिलीज नहीं हुई। आपको बता दें कि इस फिल्म से रिलेटेड कुछ स्टार्स ने एक चैलेंज शुरु किया है। इस चैलेंज का नाम है पैडमैन चैलेंज जिसमें आपको पैड लेकर फोटो सोशल मीडिया में शेयर करनी है।
इस पैडमैन के चैलेंज को पूरा करते हुए हाल ही में टीवी से स्टार बनी मौनी रॉय ने इस चैलेंज को पूरा कर दिया। मौनी ने इंस्टाग्राम में इस चैलेंज को पूरा करते हुए एक फोटो पोस्ट की है। इसके पहले सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी फोटो पैड के साथ पोस्ट की थी। आमिर खान ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन को भी इसके लिए चैंलेंज किया था।

आपको बता दें कि अभी तक इनमें से किसी ने भी फोटो सोशल मीडिया में अपलोड नही है की है। इस चैलेंज को मंजूर करते हुए आलिया भट्ट ने काफी अनोखे अंदाज में जिम के अंदर से एक फोटो पैड के साथ शेयर की थी। सबसे पहले इस फोटो को अक्षय कुमार ने ही शेयर किया था और सबको चैलेंज किया था।
मौनी रॉय ने इस फोटो को अपलोड करते हुए लिखा है कि हां मेरे हाथ में सैनेटरी नैपकिन है और उन्होने कहा कि इसने शर्मिंदा होने वाली कोई बात नही है। उन्होने आगे लिखा कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार सर, ट्विंकल खन्ना मैम, सोनम कपूर और राधिका आप्टे को ढेर सारी शुभकामनाएं।
इसके आगे उन्होने संजीदा शेख और आशका गोराडिया को इस चैंलेंज को पूरा करने के लिए आगे बढ़ाया। जल्द ही मौनी रॉय टीवी से निकलकर फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली है। मौनी रॉय अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली है।
आ रही खबर के मुताबिक फैंस को इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा। फिल्म का टीजर बहुत जल्द फैंस के सामने आने वाला है। इस फिल्म की प्रमोशन अक्षय कुमार पैडमैन के रिलीज के बाद शुरु कर देगे।
आपको बता दें कि फिल्म पैडमैन के लिए अक्षय कुमार काफी मेहनत कर रहे है और इसका प्रमोशन करते हुए इस फिल्म को देखने के लिए लोगो को बता रहे है।
फिल्म इस महीने 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसके पहले ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी पर फिल्म पद्मावत के कारण इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications