आलिया भट्ट ने अनोखे अंदाज में पूरा किया पैडमैन का चैलेंज, जिम से वायरल की तस्वीर
Recommended Video

फिल्म पैडमैन को लेकर इन दिनो अक्षय कुमार के साथ साथ कई और स्टार्स चर्चा में है। आपको बता दें कि हाल ही आमिर खान एक सैनेटरी नैपकिन के साथ सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर करते हुए सलमान खान, शाहरुख और अमिताभ बच्चन को भी ये चैलेंज दिया था कि आपको सैनेटरी नैपकिन के साथ सोशल मीडिया में एक फोटो पोस्ट करनी है।
इसके बाद से उन लोगो का तो अभी तक फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट नही किया गया है पर इस मामले में आलिया भट्ट ने अपना चैलेंज पूरा कर दिया है। जीं हां आलिया भट्ट ने सैनेटरी नैपकिन के साथ एक फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है। आलिया भट्ट ने फोटो बिल्कुल अलग अंदाज में शेयर की है। दरअसल आलिया जिम में पसीना बहाती हुई नजर आ रही है और उल्टा लटक कर हाथ में पैड लेकर ये फोटो आलिया ने शेयर की है।

फिल्म की बाद करें तो इसका इंतजार लोगो को काफी समय से है और इसकी रिलीज डेट भी एक बार चल चुकी है। अक्षय कुमार इस फिल्म में बहुत ही अलग तरह का रोल करते हुए नजर आएंगे जो कि एक सच्ची कहानी के ऊपर आधारित होगा। फिल्म 9 फरवरी को देश भर में रिलीज कर दी जाएगी और इस फिल्म के निर्देशक आर बाल्की और निर्माता ट्विंकल खन्ना है।
इन दिनो अक्षय कुमार अपनी फिल्म के लिए काफी प्रचार प्रसार में लगे हुए है और हाल ही में उन्होने एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो पैड लिए दिख रहे थे। इसमें उन्होने एक कैप्शन लिखा था कि हां मैं एक पैड लिए हुए दिख रहा हूं और इसमें शर्माने वाली बात क्या है ये को प्राकृतिक है।
अक्षय ने इस फोटो को डालते हुए आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और विराट को कोहली को चैलेंज दिया था कि वो हाथ में पैड लेकर फोटो शेयर करें। इसके अलावा उन्होने अपने फैंस से भी गुजारिस की थी। आलिया इसको अनोखे अंदाज में निभाया और कहा कि मैं जिम के साथ अपने साथियों को चुनौती दूंगी।
इसके साथ ही आलिया ने तो अपना काम पूरा कर दिया अब देखना ये है कि बाकी के स्टार्स जिनको चुनौती मिली हुई है वो इस काम को पूरा करते है या नहीं।
आमिर खान ने इस काम को सबसे पहले किया था और इसके तुरंत बाद उन्होने शाहरुख और सलमान खान को इस चुनौती को आगे बढ़ाने कि लिए टैग कर दिया था। फिल्म में अक्षय कुमार महिलाओं की पीरियड संबंधी समस्याओं पर बात करके लोगों को जागरूक करने की कोशिश करेगें।


Click it and Unblock the Notifications