ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा में हुई राधिका आप्टे की एंट्री? निभाएंगी ये किरदार!
सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा को लेकर काफी समय से कई खबरें सामने आ रहीं हैँ। लेकिन अब जो खबर चर्चा में है वो काफी चौकाने वाली है और अभिनेत्री राधिका आप्टे के फैंस के लिए शानदार होने वाली है। दरअसल इस फिल्म से अब राधिका आप्टे का नाम जुड़ रहा है। पिंकविला की एक रिपोर्ट में पता चला है कि राधिका आप्टे की इस फिल्म के मेकर्स से बात चल रही है।
सबकुछ सही होता है तो अभिनेत्री इस फिल्म में एक वकील का रोल करती हुईं नजर आने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म से कुछ समय पहले खबर आई थी कि अब इस फिल्म का मुंबई वाला शेड्यूल बाद में ही पूरा किया जाएगा।

जबकि पहले उन सीन्स की शूटिंग होगी जो कि विदेशों में फिल्माने हैं। इसका कारण डेल्टा कोरोना को बताया जा रहा है जिसने विदेशों में काफी जानें ली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











