Breaking..सुप्रीम कोर्ट का फैसला..सभी राज्यों में रिलीज होगी पद्मावत
Recommended Video

सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावत के पक्ष में आज बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि फिल्म सभी राज्यों में रिलीज होगी और इसपर लगे बैन को हटा दिया गया है। आपको बता दें कि पद्मावत को राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश में बैन कर दिया गया था।
सबसे पहले पद्मावत पर राजस्थान सरकार ने बैन लगाया था और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को चिट्ठी लिख गुजारिश की थी कि जरुरी बदलाव के बाद ही फिल्म को रिलीज करने दिया जाए।

फिल्म के विरोध में कई राजपूत संगठनों ने आवाज उठाया था। राजपूत संगठन का कहना था कि फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इतिहास से छेड़छाड़ की है और राजपूतों को गलत तरीके से दिखाया है। यहां तक कि फिल्म के सेट पर संजय लीला भंसाली के ऊपर हमला भी किया गया था।
मध्य प्रदेश में फिल्म के गानों को बजाने तक पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब संजय लीला भंसाली और पद्मावत की टीम फिल्म को लेकर राहत ले सकते हैं। बड़े-बड़े राज्यों में फिल्म के बैन होने से इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ सकता था।
बहरहाल, इस मामले में अभी संजय लीला भंसाली या फिल्म के किसी स्टार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई बयान नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications