JUST IN: 25 तारीख को महाक्लैश के लिए तैयार थी फिल्म....लगा ज़ोर का झटका
दीपिका पादुकोण - शाहिद कपूर - रणवीर सिंह स्टारर पद्मावती आखिरकार रिलीज़ होने को तैयार है लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट अब फिल्म को प्रमोट कर कोई भी नई कंट्रोवर्सी के लिए तैयार नहीं है।
वहीं वायाकॉम 18 भी अब फिल्म को लेकर और कोई झंझट नहीं चाहती। और बिना रिस्क, फिल्म को रिलीज़ करने के लिए तय किया गया है कि अब फिल्म प्रमोट नहीं की जाएगी।

वैसे भी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में जुट चुकी है। रणवीर सिंह अपनी वर्ल्ड कप फिल्म 83 की शूटिंग का पहला शेड्यूल लंदन में पूरा कर चुके हैं।
वहीं रणवीर अब ज़ोया अख्तर की फिल्म गली बॉय, आलिया भट्ट के साथ शूट कर रहे हैं। शाहिद कपूर बत्ती गुल मीटर चालू के काम में लग गए हैं और दीपिका विशाल भारद्वाज की एक फिल्म पर फोकस कर रही हैं।
बात की जाए संजय लीला भंसाली की तो उन्होंने अब फिल्म से लगभग पल्ला झाड़ लिया है जो कि उनके लिए बेहतर भी था क्योंकि वो काफी डिप्रेशन में जा चुके थे।
लिहाज़ा, बिना किसी प्रमोशन, पद्मावती को सीधे सिनेमाघरों में देखिए 25 जनवरी को। जानिए और किन किन फिल्मों को धर्म और क्षेत्र के नाम पर सहनी पड़ी काफी दिक्कतें -


Click it and Unblock the Notifications
