OUCH.. 'पद्मावत' विवाद की वजह से.. अजय देवगन का बड़ा नुकसान.. जानें कैसे!
Recommended Video

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है.. यह तो आप सभी न्यूज के माध्यम से पता ही है। लेकिन बता दें, पद्मावत के विरोध की भरपाई अजय देवगन को भी चुकाना पड़ रहा है।
जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश में कुछ गुंडों ने अजय देवगन के थियेटर पर भी हमला किया है। थियेटर के मैनेजर ने जानकारी दी है कि जैसे ही पद्मावत की एडवांस बुकिंग शुरु होने वाली थी.. कुछ लोग आ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने काफी तोड़फोड़ भी मचाई और फिल्म को उतारने की मांग की।

बता दें, अजय देवगन ने पिछले साल ही उत्तर प्रदेश में चार सिंगल स्क्रीन थियेटर खरीदें है.. ताकि उसे मल्टीप्लेक्स में बदल पाएं। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश की जनसंख्या की हिसाब से वहां थियेटर कम हैं।
बहरहाल, पद्मावत की बात करें तो लोगों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। हमें पता है कि आपने भी फिल्म की टिकट तो बुक करा ली होगी.. लिहाजा, हम यहां फिल्म से 10 ऐसी बातें लेकर आए हैं.. जो पद्मावत को बेहतरीन बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications