10 दिन.. और BOX OFFICE मचेगा तहलका.. 'टाईगर जिंदा है' को FULL STOP
फैंस अब खुश हो सकते हैं.. आखिरकार अब आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। यानि की अक्षय कुमार की पैडमैन से क्लैश करेगी।
सलमान खान बन गए हैं BOX OFFICE दबंग.. 3000 करोड़ का आंकड़ा पार!
कोई शक नहीं कि यह साल का सबसे धमाकेदार क्लैश साबित होने वाला है। एक ओर जहां दो फिल्में आपस में टकराएंगी.. वहीं, सलमान खान की टाईगर जिंदा है जबरदस्त सफर भी खत्म हो जाएगा। उम्मीद है 10 दिनों में टाईगर अभी और भी रिकॉर्ड्स तोड़ेगी।

हालांकि भले ही दोनों फिल्में बेहतरीन हैं.. लेकिन इस क्लैश की वजह से दोनों ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा नुकसान सहना पड़ेगा। वहीं, अब दोनों फिल्मों को लेकर स्क्रीन की छीना झपटी भी शुरु हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फिल्में 2500-2500 स्क्रीन पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications