तमिल फैन्स के पद्मावती का नया पोस्टर OUT..शानदार
पद्मावत फिल्म आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।फिल्म का सिने प्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब पद्मावती के तमिल फैन्स के लिए भी एक गुड न्यूज है। दरअसल पद्मावती का आज तमिल में पोस्टर लॉन्च किया गया है। पोस्टर के साथ-साथ फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया है।
जाहिर है फिल्म अगर तमिल में रिलीज होगी होगी तो अधिक से अधिक दर्शक सिनेमाघरों का रुख करेंगे। फिल्म का पोस्टर भी काफी दमदार है। आप भी देखिए पद्मावत का तमिल पोस्टर।

पद्मावत पिछले कुछ महीनों से लगातार कंट्रोवर्सी का शिकार है। फिल्म को गुजरात, राजस्थान के बाद अब हरियाणा में भी बैन कर दिया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स राज्यों के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने की योजना बना रहे हैं और राज्यों के फैसलों को चुनौती देंगे।
फिल्म के रिलीज होने में अधिक समय नहीं बच गया है और फिल्म की टीम फिल्म के लिए जी जान से काम कर रही है। अब देखना ये होगा कि और कौन-कौन से राज्यों में फिल्म को बैन किया जाता है और सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला सुनाती है। आज तमिल पोस्ट के साथ तमिल में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications